बॉलीवुड के बाद अब TV पर छाएंगे अजय देवगन, सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम शो को करेंगे होस्ट

Updated:
विज्ञापन

अजय देवगन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वे सोनी टीवी के एक नए क्राइम शो को होस्ट करते नर आ सकते हैं.

विज्ञापन

Ajay Devgn Sony TV Crime Show: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अब एक नए सफर की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर जल्द ही टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार वह किसी फिल्म या सीरियल में नहीं, बल्कि होस्ट के रूप में नजर आ सकते हैं. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो अजय जल्द ही सोनी टीवी के एक नए क्राइम बेस्ड शो की शूटिंग शुरू करेंगे.

विज्ञापन

सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा नया शो

जूम/ टेलीटॉक इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने सोनी टीवी के एक नए क्राइम शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एक्टर जल्द ही इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित अपराध की कहानियों पर आधारित होगा. इसमें सस्पेंस और थ्रिल भरपूर देखने को मिलेगा. हालांकि, अभी तक शो के नाम और फॉर्मेट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

View on Instagram

पहली बार होस्ट के रूप में आएंगे नजर

अजय देवगन ने अपने करियर में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और इमोशनल फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन टीवी पर होस्ट के रूप में यह उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो दर्शकों को अजय का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा.

'द 50' को लेकर भी उड़ी थीं अफवाहें

इस साल की शुरुआत में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अजय देवगन जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो 'द 50' को होस्ट करेंगे. यह चर्चा तब तेज हुई थी जब वह शो के एक प्रमोशनल वीडियो में नजर आए थे. हालांकि, बाद में साफ हो गया कि वह इस शो के होस्ट नहीं बनने वाले हैं.

View on Instagram

फिल्मों में भी व्यस्त हैं अजय देवगन

टीवी डेब्यू की खबरों के बीच अजय देवगन फिल्मों में भी लगातार व्यस्त हैं. उनकी फिल्म 'धमाल 4', 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह फिल्म 'दृश्यम 3' में एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. यह क्राइम थ्रिलर 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. उनकी फिल्म 'चौहान' 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी. उनके पास 'गोलमाल 5' भी है.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं बताया गया था कि डायलॉग किसलिए है', अजय देवगन की 'चौहान' विवाद पर जीशान अय्यूब का खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola