40 लीटर ताड़ी के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2017 12:50 AM

विज्ञापन

शिवहर : शराब के विरुद्ध एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के निर्देश के आलोक में लगातार छापेमारी जारी है. इस क्रम में नगर थाना पुलिस से 40 लीटर नशीली ताड़ी के साथ मिरजापुर धोबाहीं निवासी कारोबारी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने बताया कि वह साइकिल […]

विज्ञापन

शिवहर : शराब के विरुद्ध एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के निर्देश के आलोक में लगातार छापेमारी जारी है. इस क्रम में नगर थाना पुलिस से 40 लीटर नशीली ताड़ी के साथ मिरजापुर धोबाहीं निवासी कारोबारी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने बताया कि वह साइकिल से ताड़ी ले जा रहा था. इसी बीच पुलिस केगिरफ्त में आ गया. साइकिल को जप्त कर लिया गया है. इधर पुलिस द्वारा सघन छापेमारी जारी है.
गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन : शिवहर. शराब और नशीली ताड़ी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस कार्रवाई के विरोध में पासी समाज के लोगों ने समाहरणालय मैदान में पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया .वही डीएम राजकुमार से मिलकर पासी समाज की समस्याओं से अवगत कराया. आंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक नथुनी चौधरी मूर्तिकार, सुरेश चौधरी, किशन चौधरी, उदय चौधरी, नरेश चौधरी, मुनीलाल चौधरी, महेश चौधरी, विनोद चौधरी, प्रभु चौधरी, नंदलाल चौधरी, मिथिलेश चौधरी, पंकज चौधरी का कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों को पकड़ रही है.
वही नशीली ताड़ी स्वयं दिखाकर निर्दोश को लपेट रही है. पासी समाज के लोग पूर्व से इस कार्य को करते रहे हैं. जिसके कारण खाली गैलेन भी घर में मौजूद रहता है. पुलिस वैसे लोगों को भी तंग तबाह कर रही है. जिसके कारण पासी समाज के लोगों में रोष व्याप्त है.कहा कि प्रशासन के इस कार्रवाई के विरोध में पासी समाज के लोग आंदोलन करने को विवश हो गए हैं.
पासी समाज के इन लोगों ने चेतावनी दी अगर निर्दोष लोगों की धर पकड़ पर रोक नहीं लगी .तो नीरा का जो लाइसेंस पासी समाज के लोगों ने प्राप्त किया है. उसे वापस कर देंगे. इस दौरान मूर्तिकार ने डीएम से मिलकर उन्हें पासी समाज की समस्याओं से अवगत कराया. डीएम ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया .कहां कि न्याय की कभी अवहेलना नहीं होगी. निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी. दिशा में प्रशासन चौकस है.
छह बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार : पुरनहिया. थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में सअनि मोहन प्रसाद यादव व शंकर सिंह यादव पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर शराब को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गयी. जिसमें पिपराही पुनर्वास बाजार के पास बखार चंडिहा निवासी मठु सदा को चार बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है . गिरफ्तार मठु के निशानदेही पर बखार चंडिहा निवासी नईमा खातुन के यहां भी छापेमारी की गई. जहां से पुलिस ने दो बोतल शराब बरामद की.
थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि बरामद शराब को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
शराब के नशे में दो गिरफ्तार : सीतामढ़ी . नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम भवदेपुर गुमटी के पास से शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कपिलदेव साह एवं मुकेश साह रीगा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव का रहनेवाला है. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद शराब के नशे में होने की पुष्टि की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
हंगामा करते पकड़ाया : बथनाहा . सहियारा थाना के सहियारा गांव में शनिवार की शाम शराब पी कर हंगामा करता युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सहियारा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मेडिकल कराया. जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान सहियारा निवासी नितेश कुमार के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन