दो एकड़ रैयती जमीन पर जमाया कब्जा, तनाव
Updated at : 12 May 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

सुरसंड : थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में महादलित समुदाय के कुछ लोगों ने करीब दो एकड़ रैयती जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है. कब्जा के बाद रैयती भूमि पर दर्जनों झोपड़ियां भी खड़ी कर दी गयी है. साथ हीं पूर्व से लगाये गये दो-तीन पेड़ को भी काट लिया गया है. इस घटना […]
विज्ञापन
सुरसंड : थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में महादलित समुदाय के कुछ लोगों ने करीब दो एकड़ रैयती जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है. कब्जा के बाद रैयती भूमि पर दर्जनों झोपड़ियां भी खड़ी कर दी गयी है. साथ हीं पूर्व से लगाये गये दो-तीन पेड़ को भी काट लिया गया है. इस घटना से उस गांव में तनाव की स्थिति है. किसी भी समय अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.
जिन भू-धारियों की जमीन कब्जाया गया है, उनमें रामबृक्ष तिवारी, राम परिछन तिवारी, हरि तिवारी, महेंद्र तिवारी व उपेंद्र तिवारी का नाम शामिल है. इस संबंध में भू-धारी महेंद्र तिवारी व उपेंद्र तिवारी ने बताया कि गत छह मई को उनके द्वारा सीओ, थानाध्यक्ष व ग्राम कचहरी में आवेदन दिया गया था, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यानी नतीजा शून्य है. इधर, इस संबंध में स्थानीय सरपंच नवीन कुमार तिवारी पप्पू ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जानकारी ली गयी. जिन लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा जमाया गया है उन सब के पास पूर्व से अपना घर है. बावजूद खतियानी जमीन पर इस तरह का हरकत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




