शराब के साथ छह कारोबारी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2017 2:12 AM
विज्ञापन
कार्रवाई. पुलिस ने जगह-जगह चलाया अवैध शराब कारोबािरयों के िखलाफ अभियान एक सौ चालीस बोतल बरामद, कारोबारी से प्राप्त मोबाइल के विश्लेषण में जुटी पुलिस शिवहर : पुलिस कप्तान प्रकाश नाथ मिश्र के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने 140 बोतल देशी विदेशी शराब के साथ विभिन्न […]
विज्ञापन
कार्रवाई. पुलिस ने जगह-जगह चलाया अवैध शराब कारोबािरयों के िखलाफ अभियान
एक सौ चालीस बोतल बरामद, कारोबारी से प्राप्त मोबाइल के विश्लेषण में जुटी पुलिस
शिवहर : पुलिस कप्तान प्रकाश नाथ मिश्र के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने 140 बोतल देशी विदेशी शराब के साथ विभिन्न क्षेत्रों से छह कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नगर थाना क्षेत्र के भलुआहीं निवासी चंदन कुमार व रामचंद्र सिंह को पुलिस ने 105 लीटर देशी शराब व 11 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. शराब मामले में ही पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी रमेश गिरी व अशोक गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि श्यामुपुर भटहां थाना क्षेत्र के क्षिटकाहीं निवासी रजनीश कुमार सिंह को पुलिस ने 24 बोतल 750 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
वही तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी निवासी मधुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को शराब मामले में गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछ पाछ में उक्त शराब कारोबारियों ने नगर पंचायत चुनाव में इसके इस्तेमाल की बात को स्वीकार किया है.कहा कि इनके पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है. जिसका विश्लेषण किया जा रहा है. पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप है. छापेमारी एसडीपीओ प्रितीश कुमार के नेतृत्व में की गयी. जिसमें प्रभारी थानाध्यक्ष शिवहर दया शंकर, पुअनि विनय कुमार, श्यामुपुर भटहां थानाध्यक्ष देवानंद कुमार, पुअनि रामा शंकर साह, सिपाही जयप्रकाश, मो रमीज रजा व शिव शंकर गुप्ता की भी भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










