पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला, हुआ फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2017 5:20 PM
शिवहर : बिहार में शिवहर जिला के श्यामपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में प्रदीप सिंह नामक युवक ने चाकू गोदकर पत्नी रेखा देवी की हत्या कर दी. एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के हवाले से बताया गया है की प्रथम दृष्टया पत्नी के आचरण पर संदेह एवं फिजूलखर्ची के कारण घटना को अंजाम देने की […]
शिवहर : बिहार में शिवहर जिला के श्यामपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में प्रदीप सिंह नामक युवक ने चाकू गोदकर पत्नी रेखा देवी की हत्या कर दी. एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के हवाले से बताया गया है की प्रथम दृष्टया पत्नी के आचरण पर संदेह एवं फिजूलखर्ची के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. श्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया.
पति को फोन कर विदाई के बहाने मायके बुलाया और खाने में जहर देकर मार डाला
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू बरामद किया है. घटना के भाव और मृतक महिला के भाई इंद्रजीत सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें प्रदीप सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आरोपी पति फरार है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










