कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बहाली रुकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2017 5:42 AM
विज्ञापन
शिवहर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कार्य को पांचों प्रखंडों में संचालित के लिये विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गयी है. अनियमितताओं की अभ्यर्थियों द्वारा मिली शिकायत को लेकर यह कदम उठाया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद झा ने का कहा कि फिलहाल […]
विज्ञापन
शिवहर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कार्य को पांचों प्रखंडों में संचालित के लिये विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गयी है.
अनियमितताओं की अभ्यर्थियों द्वारा मिली शिकायत को लेकर यह कदम उठाया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद झा ने का कहा कि फिलहाल नियोजन प्रक्रिया स्थगित की गयी है. हालांकि नियोजन रद्द किये जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. किंतु जब तक रद्द किये जाने का पत्र निर्गत नहीं होता है. तब तक इसे स्थगित माना जायेगा. मामले में छानबीन व अग्रतर प्रक्रिया जारी है. बताते चले कि पूर्णकालिक शिक्षिका गणित /विज्ञान, वार्डन, पूर्णकालिक शिक्षिका भाषा, लेखापाल सहायक, मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, चौकीदार सह रात्रि प्रहरी आदि पदों पर बहाली किया जा रहा था.
किंतु विभाग द्वारा निर्धारित मानक का अनुपालन बहाली में नहीं किया गया. स्थानीय अभ्यर्थी की जगह अन्य बाहर के अभ्यर्थी की बहाली का आरोप लगाया जा रहा था.
इस बाबत वंचित अभ्यर्थियों ने समाहरणालय व डीइओ कार्यालय में हंगामा किया था. वही इसमें पारदर्शिता पूर्ण बहाली की मांग की थी. वंचित अभ्यर्थी का आरोप था कि बार बार मेधा सूची बदला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










