सत्तू से तैयार करें टेस्टी रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

Updated:
विज्ञापन
sattu recipe ideas

सत्तू से बनी रेसिपी (AI Image)

अगर आप भी सत्तू से बनी डिश ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप सत्तू से बनी कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

सत्तू से बनी लिट्टी को तो आपने चखा होगा या इसक बारे में सुना होगा. यह बिहार की बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है. सत्तू से सिर्फ लिट्टी ही नहीं, बल्कि तरह-तरह के टेस्टी पकवान बनाए जा सकते हैं. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सत्तू से बनी ये रेसिपी जरूर आजमाएं. 

सत्तू पूरी बनाएं

अगर आप नाश्ते या लंच में पूरी बनाने का सोच रहे ही तो सत्तू पूरी को ट्राई कर सकते हैं. सत्तू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और पानी डालकर आटा गूंथ लें. अब सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, अचार का मसाला, अजवाइन, नमक और धनिया पत्ती मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बनाकर इसमें सत्तू का मिश्रण भरें और हल्के हाथ से पूरी बेल लें. इसे गर्म तेल में फ्राई कर लें. 

सत्तू लड्डू बनाएं

अगर आपको मीठा खाने का मन है तो आप सत्तू लड्डू बना सकते हैं. इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और सत्तू को भूनें. अब इसमें गुड़ पाउडर, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें. मिश्रण में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लड्डू बना लें. 

सत्तू ड्रिंक बनाएं

आप सत्तू से आसानी से ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए आप गिलास में सत्तू को डाल दें. स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस डाल दें. पानी डालकर सभी चीजों को मिक्स करें और इसे सर्व करें. 

सत्तू का चीला बनाएं

आप नाश्ते में सत्तू का चीला बना सकते हैं. एक बाउल में सत्तू, सूजी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लें. तैयार घोल को गर्म तवे पर डालकर गोल आकार में फैला लें. तैयार सत्तू का चीला हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

यह भी पढ़ें: Rose Thandai Recipe: हर घूंट में है इश्क की ठंडक, घर में आसानी से बनाएं गुलाब की ठंडाई  

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola