ePaper

पुलिस ने प्रस्तुत किया एक वर्ष के काम का ब्योरा

Updated at : 13 Apr 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने प्रस्तुत किया एक वर्ष के काम का ब्योरा

शिवहर : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के एक वर्ष के कार्यकाल का ब्योरा एसपी के हवाले से प्रस्तुत किया गया है. जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि एक वर्ष में पुलिस ने जिले को शराब मुक्त,अपराध मुक्त व नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम किया है. इस दौरान पुलिस में वित्तीय वर्ष […]

विज्ञापन

शिवहर : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के एक वर्ष के कार्यकाल का ब्योरा एसपी के हवाले से प्रस्तुत किया गया है. जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि एक वर्ष में पुलिस ने जिले को शराब मुक्त,अपराध मुक्त व नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम किया है.

इस दौरान पुलिस में वित्तीय वर्ष 2016-17 में 935 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 21 कुख्यात व 7 नक्सली शामिल है. देशी शराब 7558 लीटर, विदेशी शराब 1347 लीटर बरामद किये गये. पुलिस ने अपराधियों के एके 56 1, कारबाइन रेगुलर 1, पिस्टल 2,रिवाल्वर 1, देशी पिस्टल 2, राइफल 1, कारतूस 52, ताड़ी 152 लीटर, चोरी का ट्रेक्टर 1, पीकअप भान 2, मोटरसाइकिल 31, बाल मजदूर 22, गांजा 4 किलोग्राम व अन्य सामग्री बरामद करने में सफलता पाई है. इस एक वर्ष में पुलिस 41 सक्रिय नक्सली को समाज के मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प के साथ शपथ दिलाया है. इस दौरान नक्सलियों के प्रतिक्रिया
बने एक संस्था के संचालक नीतेश व उसके दो साथियों की गिरफ्तारी भी पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. वर्ष 2016 के शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव, 2017 में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण मैट्रिक व इंटर की परीक्षा संपन्न कराने, जेल में छापेमारी कर मोबाइल जप्ती, शादी के नियत से अपहरण के 30 कांडों का सुलझाना, डकैती के घटनाओं पर लगाम, रामवन डकैती कांड का उद्भेदन, महंथ बृज नारायण दास हत्या कांड का गुत्थी सुलझाना पुलिस के उपलब्धि में शामिल है. इसके अतिरिक्त विधि व्यवस्था संधारण में भी एसपी की योजना व कार्यक्रम सराहनीय रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन