बेलसंड में महिला के खाते से उड़ाये 40 हजार

सुरसंड : एटीएम से पैसे की निकासी के दौरान किसी की भी मदद आपको फेरे में डाल सकती है. साइबर अपराधियों की टीम अक्सर एटीएम के आस पास मंडराती रहती है, जो मदद के नाम पर लोगों के खाते से उनकी खून-पसीने की कमाई एक पल में गटक जाते है. ऐसा ही मामला सुरसंड में […]
सुरसंड : एटीएम से पैसे की निकासी के दौरान किसी की भी मदद आपको फेरे में डाल सकती है. साइबर अपराधियों की टीम अक्सर एटीएम के आस पास मंडराती रहती है, जो मदद के नाम पर लोगों के खाते से उनकी खून-पसीने की कमाई एक पल में गटक जाते है. ऐसा ही मामला सुरसंड में सामने आया है.
बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी हृदय ठाकुर की पत्नी ललिता देवी 22 मार्च को सुरसंड बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम में रुपये की निकासी करने गयी थी. कुछ देर बाद उसे खाते से 40 हजार रुपये की निकासी का मैसेज मिला.
रुपयों की निकासी के मैसेज से हैरान ललिता देवी एसबीआइ बेलसंड पहुंची और शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी. शाखा प्रबंधक की जांच में सामने आया की मुजफ्फरपुर जिले के कांटी निवासी रामचंद्र ठाकुर के पुत्र जगलाल शर्मा, जिसका बैंक एकाउंट नंबर 33717698360 ने अपने मोबाइल नंबर 9955400712 से उक्त राशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया गया है. बैंक मैनेजर से मिली जानकारी के आधार पर ललिता देवी ने जब उक्त मोबाइल नंबर पर जगलाल शर्मा से बात की तो उसने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया. घटना की बाबत पीड़ित महिला ने गुरुवार को सुरसंड थाने में जगलाल शर्मा के खिलाफ जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
साइबर क्राइम
बैंक द्वारा जांच में हुआ खाते से राशि के ट्रांसफर का खुलासा
महिला ने दर्ज करायी थाने में जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




