घर बैठे मोबाइल से कैसे चेक करें PF बैलेंस? अपनाएं ये 4 स्मार्ट तरीके

ईपीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करें
EPF Balance Check Online: क्या आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानना चाहते हैं? जानिए बिना किसी झंझट के घर बैठे बैलेंस चेक करने के 4 आसान तरीके क्या है.
EPF Balance Check Online: आज के डिजिटल दौर में अपनी मेहनत की कमाई का हिसाब रखना उतना ही आसान है, जितना अपने घर के लॉकर चेक करना है. अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ (PF) खाते में कितने पैसे जमा हुए हैं, तो अब आपको लंबी लाइनों में खड़े रहना या सरकारी दफ्तरों में बार-बार जाने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी आराम से अपना बैलेंस देख सकते हैं. बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगें.
क्या सिर्फ एक मिस-कॉल से काम हो जाएगा?
जी हां, यह सबसे आसान तरीका है. आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 99660-44425 पर एक मिस-कॉल देनी है. कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही पलों में आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके बैलेंस की पूरी जानकारी होगी.
मैसेज भेजकर हिसाब कैसे मांगें?
अगर आप एसएमएस (SMS) के जरिए जानकारी चाहते हैं, तो अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO UAN (अपना नंबर) लिखकर 7738299899 पर भेज दें. इसके तुरंत बाद आपको रिटर्न मैसेज मिल जाएगा. यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो तुरंत अपडेट चाहते हैं.
पासबुक देखनी है तो कौन सा ऐप बेस्ट है?
अगर आप अपनी पासबुक पूरी डिटेल में देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अपने फोन में Umang (उमंग) ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर ‘EPFO’ सर्च करें और ‘View Passbook’ पर क्लिक करें. ओटीपी (OTP) डालते ही आपकी पूरी पासबुक आपके सामने होगी. ये एक सुरक्षित सरकारी ऐप है.
क्या ऑनलाइन पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं?
जी हां, आप EPFO की वेबसाइट (epfo.gov.in) पर जाकर ‘Member Passbook’ सेक्शन में लॉगिन कर सकते हैं. अपना UAN और पासवर्ड डालें और साल-दर-साल जमा हुए पैसों का पूरा डिटेल्स देख लें. यहां से आप अपनी पासबुक की पीडीएफ (PDF) कॉपी भी सेव कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: PAN Card for Minors: क्या बच्चों का भी बन सकता है PAN कार्ड? जानें नियम और फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




