प्रमोद बिहारी मिश्र बने रीगा वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष

Updated at : 04 Dec 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमोद बिहारी मिश्र बने रीगा वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष

रीगा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बगीचा में जिला वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया. मौके पर मौजूद वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रमोद बिहारी मिश्र को अध्यक्ष, महेश कुमार को संयोजक, प्रवीण कुमार सिंह […]

विज्ञापन

रीगा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बगीचा में जिला वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया.

मौके पर मौजूद वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रमोद बिहारी मिश्र को अध्यक्ष, महेश कुमार को संयोजक, प्रवीण कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, मोहन झा को सचिव, नागेंद्र प्रसाद को महासचिव व चिंता देवी व सरिता देवी समेत 51 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया. पुपरी अनुमंडल अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, मृत्युंजय नाथ, राजकुमार यादव, उर्मिला देवी, मीना देवी व सुनैना देवी समेत सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित थे.
जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि आजतक वार्ड सदस्य उपेक्षा का शिकार होता रहा है. वहीं संयोजक आफताब अजुम ने वार्ड सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने प अपनी जायज मांगों को उचित स्थान व समय पर मजबूती से रखने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन