किसानश्री सम्मान से सम्मानित किये जायेंगे प्रगतिशील किसान
Updated at : 27 Nov 2016 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड स्तर पर चयनित किसानों में से किया जायेगा जिला स्तर पर चयन जिला स्तर पर चयनित किसान राज्य स्तर पर किये जाएंगे सम्मानित सम्मान के लिए किसानों से लिया जायेगा 30 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन डुमरा : बेहतर तरीके से खेती करने वाले किसानों को किसानश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. सरकार ने खेती […]
विज्ञापन
प्रखंड स्तर पर चयनित किसानों में से किया जायेगा जिला स्तर पर चयन
जिला स्तर पर चयनित किसान राज्य स्तर पर किये जाएंगे सम्मानित
सम्मान के लिए किसानों से लिया जायेगा 30 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन
डुमरा : बेहतर तरीके से खेती करने वाले किसानों को किसानश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. सरकार ने खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है. इसके तहत 30 नवंबर तक प्रगतीशील किसानों से आनलाइन आवेदन लिया जाएगा. इसके कृषि विभाग की टीम प्रखंड स्तर पर पांच किसानों का चयन करेंगी और इन्हीं पांच किसानों में से एक का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा. जिला स्तर पर चयनित किसान को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा. प्रखंड स्तर पर चयनित किसानों को दो हजार नकद व प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जाएगा.
जबकि जिला स्तर पर चयनित किसान को दस हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा. राज्य स्तर पर चयनित किसान को दस हजार नकद के साथ प्रशस्ती पत्र दिया जाना है. संकर धान, गेहूं, आलू, गरमा, व मक्का की खेती के जरिए अधिक उत्पादन करने वाले किसानों के अलावा बेहतर गाय पालन करने वाले किसानों से इसके लिए आत्मा परियोजना के तहत आॅनलाइन आवेदन मांगा गया है. इसके लिए आत्मा के परियोजना निदेशक देवेंद्र सिंह ने सभी बीएओ को आवश्यक निर्देश दिया है. बताते चले की इस पुरस्कार के लिए आॅनलाइन आवेदन की तिथि 20 नवंबर तय थी, जिसे बढ़ाकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




