समाराेह में भीड़ सुनिश्चित करें कार्यकर्ता
Updated at : 16 Nov 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

लोजपा के स्थापना दिवस समारोह की सफलता पर मंथन शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में लोजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय के अध्यक्षता व मुख्य अतिथि शिवहर प्रभारी लालगंज विधायक राजकुमार साह के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें विधायक श्री साह ने अगामी 28 नवंबर को पटना कृष्ण मेमोरिल हॉल […]
विज्ञापन
लोजपा के स्थापना दिवस समारोह की सफलता पर मंथन
शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में लोजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय के अध्यक्षता व मुख्य अतिथि शिवहर प्रभारी लालगंज विधायक राजकुमार साह के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें विधायक श्री साह ने अगामी 28 नवंबर को पटना कृष्ण मेमोरिल हॉल में आयोजित लोजपा के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम की सफलता सुचिश्चित करने की अपील कार्यकर्ताओं से की. कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है. एक ईमानदार कार्यकर्ता के बल पर ही किसी नेता की विधानसभा व लोक सभा में जीत सुनिश्चित होती है.
लोजपा विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुये कहा कि निश्चय यात्रा महज नौटंकी है. जो सरकार शहर के लोगों के लिए स्वच्छ जल मुहैया नहीं करा सकी. वह गांव में हर घर नल का जल पहुंचाने की बात कह लोगों को गुमराह कर रही है. कहा कि छठ जैसे पर्व में गरीब व असहाय को पेंशन नहीं मिल सका है. उन्होंने लोजपा जिला अध्यक्ष के कार्यशैली की सराहना करते हुये कहा कि टिकट मिला होता तो विजय पांडेय आज विधायक होते. किंतु निराशा की कोई बात नहीं है. अगले चुनाव में लोजपा मजबूती के साथ अपने कार्यकर्ता की भावनाओं का ख्याल रखेगी. इस दौरान लोजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रैली में भाग लेने की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष राम निरंजन सिंह,राजु मिश्र, राम सुरेश राय, रामकरण पासवान, भरत पांडेय, रधुनाथ पांडेय, राम अयोध्या राय, उमाशंकर तिवारी, विभूती कुमार सिंह, रामदयाल राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अनिल पासवान, कृष्ण नंदन साह, गीता देवी, सविता देवी, अनंदी देवी, चंदा देवी, समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




