जाम की समस्या से जूझ रहे आजाद टावर चौकवासी

Updated at : 21 Oct 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
जाम की समस्या से जूझ रहे आजाद टावर चौकवासी

पुपरी : नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन द्वारा नो पार्किंग जोन घोषित कर वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया गया है. कई स्थानों पर नियम का पालन भी किया जा रहा है. लेकिन शहर के व्यस्ततम आजाद टावर चौक पर बस चालकों द्वारा नो पार्किंग जोन […]

विज्ञापन

पुपरी : नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन द्वारा नो पार्किंग जोन घोषित कर वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया गया है. कई स्थानों पर नियम का पालन भी किया जा रहा है. लेकिन शहर के व्यस्ततम आजाद टावर चौक पर बस चालकों द्वारा नो पार्किंग जोन का पालन नहीं किया जा रहा है.

पूरे शहर में एक जैसा नियम नहीं लागू होने से शहरवासियों में असंतोष है. सबसे अधिक समस्या व्यवसायियों के समक्ष नो पार्किंग के समय-सारिणी को लेकर है. वर्तमान समय के अनुसार सुबह 8 से रात 8 बजे तक सड़कों पर वाहनों का पड़ाव नहीं करना है. ठंड का मौसम दस्तक दे दिया है. लिहाजा व्यवसायी सामान लोड व अनलोड के लिए समय-सारिणी में परिवर्तन की मांग करने लगे हैं. व्यवसायी मनोज केजरीवाल, सुशील केजरीवाल, सूरज कुमार व पंकज ठाकुर समेत अन्य ने बताया कि नो पार्किंग नियम के अनुपालन में समरूपता होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन