प्रावि मरघटिया का मामला

Updated at : 16 Oct 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्रावि मरघटिया का मामला

भूमि उपलब्ध होने के बावजूद नहीं बन रहा भवन पुपरी : नगर के सिंगयाही रोड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मरघटिया का भवन निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. इससे पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दूसरे विद्यालय में जाना पड़ता है. दरअसल, प्रावि, मरघटिया उक्त स्कूल में टैग है. स्थानीय रामशंकर चौधरी, […]

विज्ञापन

भूमि उपलब्ध होने के बावजूद नहीं बन रहा भवन

पुपरी : नगर के सिंगयाही रोड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मरघटिया का भवन निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. इससे पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दूसरे विद्यालय में जाना पड़ता है.
दरअसल, प्रावि, मरघटिया उक्त स्कूल में टैग है. स्थानीय रामशंकर चौधरी, राकेश चौधरी, गोपाल ठाकुर, राकेश रंजन, चंदन ठाकुर समेत अन्य मुहल्लावासियों ने भवन निर्माण में विलंब पर विभाग के प्रति नाराजगी जतायी है. उक्त लोगों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते ही भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद भवन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. बताया कि तत्कालीन बीडीओ सह सीओ अमरेंद्र कुमार शाही ने नौ सितंबर 2009 को विद्यालय भवन निर्माण के लिए साढ़े पांच डीसमिल जमीन का अनापति प्रमाण पत्र दिये, जिसकी सूचना विभागीय स्तर पर भी दी गयी थी. विद्यालय निर्माण के लिए आवंटित राशि विद्यालय के खाता में जमा है. बावजूद विभाग भवन का निर्माण शुरू कराने के प्रति लापरवाह बना हुआ है. इधर, बच्चों की पठन-पाठन बाधित हो रही है.
उक्त लोगों ने डीएम व डीपीओ स्थापना से इस समस्या के निदान के लिए विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है. साथ ही कहा है कि भवन निर्माण कराने में प्रधानाध्यापक को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो उसकी जिम्मेवारी सहायक को सौंप कर ही सही, लेकिन भवन का निर्माण शीघ्र होना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन