शांति के लिए लोगों से की अपील सभा को संबोधित करते डीएम.
Updated at : 07 Oct 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

22वां जिला स्थापना दिवस मनाया शिवहर : समाहरणालय परिसर में डीएम राजकुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से केक काटकर 22वां जिला स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान एसपी व डीएम ने एक दूसरे को मिठाई खिलायी. मौके पर मौजूद लोगों के बीच केक भी बांटा गया. मालुम हो कि छह अक्तूबर 1994 […]
विज्ञापन
22वां जिला स्थापना दिवस मनाया
शिवहर : समाहरणालय परिसर में डीएम राजकुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से केक काटकर 22वां जिला स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान एसपी व डीएम ने एक दूसरे को मिठाई खिलायी. मौके पर मौजूद लोगों के बीच केक भी बांटा गया. मालुम हो कि छह अक्तूबर 1994 को शिवहर जिला स्वतंत्र अस्तित्व में आया. इसके पूर्व यह सीतामढ़ी जिला का अंग हुआ करता था. बागमती नदी के आंचल में वसा शिवहर जिला 442.99 वर्ग किलोमीटर में फैला है.
इसके अंतर्गत पांच प्रखंड व एक अनुमंडल क्षेत्र समाहित है. वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार पांच लाख 56 हजार 916 है. लिंग अनुपात एक हजार पर 890 महिलाएं है. जिले में 36 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है. जबकि जोत की भूमि 30 हजार 592 हेक्टेयर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




