पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 11 मार्च को अपने शहर का हाल

Updated at : 11 Mar 2026 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 11 March 2026

आज 11 मार्च 2026 पेट्रोल और डीजल की कीमत (CANVA)

Petrol Diesel Price Today 11 March 2026: आज 11 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली, मुंबई और पटना समेत अपने शहर के ताजा रेट्स और बदलावों को जानिए इस आर्टिकल में.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 11 March 2026: हर सुबह की तरह आज 11 मार्च 2026 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. आज देश के प्रमुख शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुछ राज्यों के शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले दो सालों से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के टैक्स कटौती के फैसलों के कारण आम जनता को कीमतों में एक तरह की स्थिरता का अनुभव हो रहा है. आइए जानते हैं आज आपके जेब पर कितना असर पड़ेगा.

क्या आज पेट्रोल हुआ महंगा?

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपय्रे प्रति लीटर पर टिकी हुई है. दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में आज मामूली बढ़त और गिरावट देखी गई है. पटना में जहां पेट्रोल थोड़ा महंगा हुआ है, वहीं रांची के लोगों को आज राहत मिली है.

पेट्रोल की ताजा कीमतें 11 मार्च 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹94.770.00
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹101.23+0.17
पटना₹105.54+0.31
भागलपुर₹106.660.00
गया₹106.20-0.11
मुजफ्फरपुर₹106.36+0.17
रांची₹97.86-0.84
पूर्वी सिंहभूम₹98.030.00
देवघर₹98.18+0.50
धनबाद₹98.05+0.16

डीजल के दाम में कितनी राहत?

डीजल की बात करें तो आज मुंबई में इसके दाम 90.03 रुपये प्रति लीटर हैं. दिल्ली में भी भाव 87.67 रुपये पर स्थिर बने हुए हैं. माल ढुलाई और खेती-किसानी के लिए डीजल की कीमतें बेहद अहम होती हैं, ऐसे में कीमतों का स्थिर रहना राहत की खबर है. हालांकि, झारखंड के देवघर और धनबाद में डीजल के दामों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है.

डीजल की ताजा कीमतें 11 मार्च 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹87.670.00
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.81+0.20
पटना₹91.78+0.29
भागलपुर₹92.810.00
गया₹92.40-0.10
मुजफ्फरपुर₹92.53+0.16
रांची₹92.62-0.83
पूर्वी सिंहभूम₹92.780.00
देवघर₹92.91+0.52
धनबाद₹92.80+0.16

कीमतें बार-बार क्यों बदलती हैं?

फ्यूल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं. सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल (Crude Oil) है. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया कितना मजबूत है, इससे भी तय होता है कि तेल इम्पोर्ट करना कितना महंगा पड़ेगा. साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग होती हैं.

कैसे जानें अपने शहर का रेट?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: क्या आपके शहर में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola