डीडीसी ने समीक्षा बैठक में दिया निर्देश
Updated at : 06 Oct 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : डीडीसी इंदु सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मनरेगा व इंदिरा आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विलंब से क्षतिपूर्ति भुगतान एवं मजदूरों के वर्ष 2016-17 में लंबित भुगतान एक करोड़ 37 लाख 74 हजार राशि की समीक्षा की गयी. 30 प्रतिशत अपूर्ण कार्य को पूर्ण […]
विज्ञापन
शिवहर : डीडीसी इंदु सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मनरेगा व इंदिरा आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विलंब से क्षतिपूर्ति भुगतान एवं मजदूरों के वर्ष 2016-17 में लंबित भुगतान एक करोड़ 37 लाख 74 हजार राशि की समीक्षा की गयी. 30 प्रतिशत अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश डीडीसी ने दिया.
बैठक में 31 मार्च 2015 तक प्रारंभ किये गये कार्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गयी. वहीं बैठक में तीन फोकस एरिया का कार्य व सामाजिक वानिकी के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में मजदूरों के आधार सीडिंग की प्रगति एवं बैंक को हस्तांतरित किये गये सहमति पत्र तथा स्थायी परिसंपत्ति पंजी संधारण की स्थिति की समीक्षा की गयी. बैठक में एमआर, भीएस, एमबी एवं दिये गये मानव दिवस सृजन के लक्ष्य प्राप्ति व फोटो अपलोडेशन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी ने इंदिरा आवास योजना की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वीकृत एफटीओ प्रथम किस्त विमुक्ति एवं वर्ष 2015-16 के लिये निर्धारित कालबद्ध प्रक्रिया के अनुपालन का निर्देश दिया गया.
बैठक में मनरेगा के साथ अभिसरण शौचालय निर्माण एवं पूर्व वर्षों के आवासों को पूर्ण तथा अपूर्ण आवासों की समीक्षा व पूर्ण आवासों की आवास सॉफ्ट पर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया.एसजीएसवाइ के अंतर्गत अाधारभूत संरचना संबंधित प्रतिवेदन तथा एसजीएसवाइ अंतर्गत जस्टिस उदय सिन्हा जांच आयोग से संबंधित प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. मौके पर सभी बीडीओ, पीओ,पीटीए,जेइ,कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




