पासी समाज के विकास लिए रोजगार तलाशे सरकार
Updated at : 04 Oct 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

मांग. अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक पासी समाज की बैठक में बोले अंबेडकर विचार मंच के संयोजक मूर्तिकार शराब के नाम पर पासी समाज को परेशान कर रही है पुलिस : नथुनी चौधरी शिवहर : नगर के वैद्य जी के आवास पर अखिल भारतीय पासी समाज की जिला इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष नथुनी […]
विज्ञापन
मांग. अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक
पासी समाज की बैठक में बोले अंबेडकर विचार मंच के संयोजक मूर्तिकार
शराब के नाम पर पासी समाज को परेशान कर रही है पुलिस : नथुनी चौधरी
शिवहर : नगर के वैद्य जी के आवास पर अखिल भारतीय पासी समाज की जिला इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष नथुनी चौधरी वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें सरकार की दोहरी नीति के विरुद्ध पासी समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया.
मौके अंबेडकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी मूर्तिकार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी का सबसे अधिक असर पासी समाज के लोगों पर पड़ा है. ताड़ी का व्यवसाय पासी समाज के जीवकोर्पाजन का साधन है. किंतु पूर्ण शराबबंदी के बाद पासी समाज के लोग पुलिस कारवाई के शिकार हो रहे हैं.
ताड़ी की जांच में अल्कोहल पाये जाने की बात कह पुलिस पासी समाज के लोगों को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ताड़ी की जांच कराये कि ताड़ी में कितना प्रतिशत अल्कोहल पाया जाता है. कारण कि देर से इस्तमाल की गयी ताड़ी में अल्कोहल की मात्रा संभव है. कहा कि एक ओर 1991 के अधिनियम के तहत ताड़ी बेचने की अनुमति सरकार दे रही है. तो दूसरी ओर कारवाई के नाम पर पासी समाज का दोहन व शोषण हो रहा है.
नीरा की बात शिवहर में संभव नहीं है
नथूनी चौधरी ने कहा कि शिवहर जैसी जगह पर ताड़-खजूर के पेड़ अलग अलग किस्म के होते हैं. ऐसे में नीरा की बात यहां संभव नहीं है. नीरा की बात कह कर सरकार पासी समाज कोे छल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को पासी समाज के विकास के लिए रोजगार के विकल्प तलाशने चाहिए. उन्होंने पासी समाज के लोगों को 20 हजार मानदेय देने, रोजगार के लिए लोन देने व पांच लाख का बीमा कराने की मांग भी सरकार से की है.
मौके पर पासी समाज के लोगों द्वारा चेतावनी दी गयी कि अगर सरकार पासी समाज की समस्या पर विचार नहीं करती है तो विधानसभा का घेराव किया जायेगा. मौके पर महेश, उदय, प्रमोद, प्रभू, नागेंद्र, सुरेंद्र चौधरी, नरेश चौधरी, देवेन चौधरी, भरत चौधरी, अजय चौधरी, राकेश चौधरी समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




