दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated at : 28 Sep 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

नानपुर : प्रखंड के भेटुआ गांव में नवयुवकों की टोली ने स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर मंगलवार को स्वच्छता अभियान चला कर सड़कों की मरम्मत व साफ-सफाई की. इस दौरान नवयुवकों ने पूजा स्थल के चारों ओर करीब एक किमी क्षेत्र में सरक के दोनों किनारे का साफ-सफाइ करते हुये […]

विज्ञापन

नानपुर : प्रखंड के भेटुआ गांव में नवयुवकों की टोली ने स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर मंगलवार को स्वच्छता अभियान चला कर सड़कों की मरम्मत व साफ-सफाई की. इस दौरान नवयुवकों ने पूजा स्थल के चारों ओर करीब एक किमी क्षेत्र में सरक के दोनों किनारे का साफ-सफाइ करते हुये सड़क पर बने गढ़ों में मिट्टी भराई भी किया ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को यहां आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. समिति के अध्यक्ष अरूण झा ने बताया कि बोखड़ा प्रखंड के हरिनगर निवासी व मूर्तिकार सुंदर पंडित द्वारा मां की आकर्षक प्रतिमा बनाया जाता है.

गांव के नवयुवकों के प्रयास से गत वर्ष यानी 2015 यहां प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से दुर्गा शुरू की गयी. गत वर्ष पूजा में 3 तीन लाख 65 हजार रूपये खर्च हुआ था, जिसमें गांव के लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इस बार महंगाई अधिक होने के चलते करीब चार लाख का बजट है. दो दिन रात में नाच व दो दिन जागरत व ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया जाना है.

इस गांव में करीब 200 परिवार है. दुर्गा पूजा के प्रति लोगों के आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके सहयोग से बहुत कम समय में बेहतर तरीके से पूजा संपन्न हो जाती है. पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा समिति के सदस्यों के अलावा बहुत सारे ग्रामीण भी मुस्तैद रहते हैं. पूजा स्थल पर सीसीसी कैमरा भी लगाया जाता है. मौके पर सचिव राजकुमार झा व कोषाध्यक्ष राजन कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन