जलजमाव से शिवहर शहर की हालत नारकीय

Updated at : 27 Sep 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से शिवहर शहर की हालत नारकीय

शिवहर : विगत करीब तीन दिनों से जारी रिमझिम वर्षा कारण जल जमाव व कीचड़ से शिवहर नगर की हालत नारकीय हो गयी है. हालत यह है कि पथ पर पैदल यात्री का भी चलना मुश्किल है. नगर पंचायत गठन के बाद लोगों में आस जगी कि नगर का विकास होगा. सड़कें चकाचक होंगी. नगर […]

विज्ञापन

शिवहर : विगत करीब तीन दिनों से जारी रिमझिम वर्षा कारण जल जमाव व कीचड़ से शिवहर नगर की हालत नारकीय हो गयी है. हालत यह है कि पथ पर पैदल यात्री का भी चलना मुश्किल है. नगर पंचायत गठन के बाद लोगों में आस जगी कि नगर का विकास होगा. सड़कें चकाचक होंगी. नगर में आवागमन की समस्या सुलभ व सरल होगी. गंदगी व कीचड़ से सामना नहीं करना पड़ेगा. किंतु आज तक नगरवासी को समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

उनकी समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी है. इस बीच जनता द्वारा निर्वाचित कई प्रतिनिधि आये सत्ता को संभाला. कुर्सी पर आदमी बदला किंतु व्यवस्था ज्यों की त्यों बनी रही. नगर का बदरंग सूरत आज भी व्यवस्था को पोल खोल रही है. जिले का एक मात्र छोटा सा शहर है शिवहर. किंतु नगर पंचायत की लचर कार्यशैली, प्रशासनिक अनदेखी व जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के कारण वह भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है.

समाहरणालय के पश्चिमी भाग में शिवहर- मुजप्फरपुर पथ में जगदीश नंदन सिंह द्वार से गर्ल्स हाई स्कूल तक की सड़क पर जल जमाव से आवागमन की समस्या बनी हुई है. इस पथ में मछली बाजार तक नगर पंचायत द्वारा पीसीसी सड़क का निर्माण तो कराया गया. किंतु अनदेखी के कारण योजना में नाली निर्माण की बात संबंधित पदाधिकारी भूल गये. जिसके कारण जल निकासी की समस्या इस पथ पर बनी रहती है. इधर जीरो माइल चौक से पेट्रोल पंप तक की सड़क पर भी जल जमाव गंदगी व कीचड़ की स्थिति बनी हुई है. ब्लॉक रोड, वार्ड तीन अनुसूचित जाति टोला, वकील प्रसाद गुप्ता के घर से आगे जाने वाली पथ, शिवहर बिषहर स्थान के पास गंदगी, कीचड़ व जल जमाव से हालत नारकीय हो गयी है.

वही वार्डों की भी हालत नारकीय बन कर रह गयी है. इस बाबत पूछ जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिन्हा के हवाले से प्रतिनिधि अंशुमान नंदन सिंह ने कहा कि जगदीश नंदन सिंह द्वार से मछली बाजार तक पीपीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. जिसपर फिलहाल काम करना संभव नहीं है. इस पथ की जल निकासी नंदलाल टेक्सटाइल के पास बने नगर पंचायत के नाली से हो जाती थी. किंतु इसी बीच एनएच 104 पथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई. एनएच 104 पथ नगर के बीच से होकर जा रहा है. एनएच के त्रुटिपूर्ण कार्यशैली के कारण एनएच 104 पथ में नाली को काफी ऊंचा कर दिया गया है.

ऐसे में नगर पंचायत के द्वारा निर्मित पूर्व के नाली का पानी का निकासी उस नाली से होकर संभव नहीं हो पा रहा है. जिसके कारण जल निकासी की समस्या बनी हुई है. इस संबंध में डीएम को नगर पंचायत द्वारा पत्र देकर एनएच के कार्य में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया है. ताकि नगर को सुरक्षित रखा जा सके. किंतु इस संबंध में अग्रतर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है. फिलहाल नगर पंचायत द्वारा मजदूर के माध्यम से नाली की

सफाई व नगर पंचायत में उपलब्ध संसाधनों से जल निकासी की व्यवस्था जारी है. किंतु लगातार वर्षा से कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि पूर्व के अपेक्षा नगर के साफ सफाई में बेहतर कार्य हुआ है.
बोले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि : एनएच की त्रुटिपूर्ण नाली निर्माण कार्यशैली से नगर की जल निकासी की व्यवस्था हो गयी है ध्वस्त, डीएम को इस बाबत लिखा गया है पत्र
जगदीश नंदन सिंह द्वार पर जलजमाव, जीरो माइल से पेट्रोल पंप के पास तक एनएच 104 पथ की नारकीय हालत.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन