बिना कनेक्शन बिल से नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2016 3:26 AM
विज्ञापन
पुपरी : बिना बिजली कनेक्शन का ही बिल भेजे जाने को लेकर झंझिहट पंचायत की दर्जनों लोगों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया. सूचना मिलते ही सहायक अभियंता हिमांशु शेखर मौके पर पहुंचे. उन्हें देख ग्रामीण विफर पड़े. कहा जब उनलोगों के घर में बिजली का कनेक्शन है ही नहीं तो फिर प्रत्येक […]
विज्ञापन
पुपरी : बिना बिजली कनेक्शन का ही बिल भेजे जाने को लेकर झंझिहट पंचायत की दर्जनों लोगों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया.
सूचना मिलते ही सहायक अभियंता हिमांशु शेखर मौके पर पहुंचे. उन्हें देख ग्रामीण विफर पड़े. कहा जब उनलोगों के घर में बिजली का कनेक्शन है ही नहीं तो फिर प्रत्येक माह बिल क्यों भेजा दिया जाता है? पंचायत के मुखिया रामजनम ठाकुर व सरपंच प्रतिनिधि मो इमरान के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वर्षों पूर्व गांव में विद्युतीकरण का कार्य शुरू हुआ. तब एजेंसी के कर्मियों द्वारा जैसे-तैसे पोल लगा दिया गया.
ठेकेदार ने बीपीएलधारियों को मीटर भी उपलब्ध करा दिया. लेकिन, अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारी से कर चुके है, पर अब तक उनके समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.
ग्रामीणों को समझाते हुए सहायक अभियंता श्री शेखर ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए. मौके पर वार्ड सदस्य राजकुमार मंडल, मो जूही, मो अलामून, मो अकबर, जीवछ मंडल, विजय पासवान, शिव कुमारी देवी, पचिया देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










