कांवरिया जत्थे को लेकर शांति समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 5:48 AM
तरियानी : स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक डीएम राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें माधोपुर छाता से अगामी 10 सितंबर को अरेराज जाने वाला कावंरिया जत्था को शांतिपूर्वक भेजने को लेकर बैठक हुई. जिसमें दो पक्षों को शांतिपूवक कावंरिया जत्था की रवानगी में सहयोग करने की अपील की गयी. […]
तरियानी : स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक डीएम राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें माधोपुर छाता से अगामी 10 सितंबर को अरेराज जाने वाला कावंरिया जत्था को शांतिपूर्वक भेजने को लेकर बैठक हुई. जिसमें दो पक्षों को शांतिपूवक कावंरिया जत्था की रवानगी में सहयोग करने की अपील की गयी. बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि शांति भंग नहीं होगी.
इस दौरान जत्था के रूट चार्ट का भी निर्धारण किया गया. बताया गया कि कांवरिया जत्था जलबोझी के लिए माधोपुर छाता से बगमती नदी के मोतनाजे घाट पर पहुंचेगा. रात्रि विश्राम प्राथमिक विद्यालय माधोपुर छाता में करेंगे. एसपी ने कहा कि उपद्रवी तत्वों पर नजर रखी जायेगी. एसपी ने थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि 10, 11 सितंबर को थाना माधोपुर छाता में संचालित होगी. हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी़ कहा कि शांति व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जायेगी. मौके पर एसडीओ लालबाबू सिंह, बीडीओ संजय कुमार, सीओ विपीन कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, बेलसंड विद्यायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान, एसडीपीओ प्रीतिश कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










