विजेता व उपविजेता टीम काे किया गया पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 5:48 AM
शिवहर : नबाव उच्च विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय व महिला खेल प्रतियोगिता 2016-17 का समापन शनिवार को हो गया. इस दौरान डीएम ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया. खेल में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. आयोजन कर्ता उपाधिक्षक शारीरिक शिक्षा अनिल कुमार दास द्वारा […]
शिवहर : नबाव उच्च विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय व महिला खेल प्रतियोगिता 2016-17 का समापन शनिवार को हो गया. इस दौरान डीएम ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया. खेल में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
आयोजन कर्ता उपाधिक्षक शारीरिक शिक्षा अनिल कुमार दास द्वारा डीएम, एसपी,एसडीओ व अन्य को बुके देकर सम्मानित किया गया. बताया कि विजयी टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










