रसीद कटाने के 21 माह बाद लगा बिजली मीटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 6:16 AM
विज्ञापन
बिना बिजली सुविधा के छात्रों से शुल्क की वसूली बैक डेट से बिल आने की आशंका : प्रधान शिक्षक बोखड़ा : प्रखंड के हाइ स्कूल, खड़का में मंगलवार को बिजली का मीटर लगा दिया गया. बड़ी बात यह है कि रसीद कटाने के करीब 21 माह बाद मीटर लगाया गया है. प्रधान शिक्षक सुशील प्रसाद […]
विज्ञापन
बिना बिजली सुविधा के छात्रों से शुल्क की वसूली
बैक डेट से बिल आने की आशंका : प्रधान शिक्षक
बोखड़ा : प्रखंड के हाइ स्कूल, खड़का में मंगलवार को बिजली का मीटर लगा दिया गया. बड़ी बात यह है कि रसीद कटाने के करीब 21 माह बाद मीटर लगाया गया है.
प्रधान शिक्षक सुशील प्रसाद ने बताया कि विद्युत कार्यालय में 24 नवंबर 2014 को हीं मीटर के लिए रसीद कटाये थे, जिसका नंबर क्रमश: 255177 व 255723 है. मीटर लगाने के बाद कर्मी ने प्रधान शिक्षक से एक सादे फार्म पर बैक डेट में हस्ताक्षर करने को कहा, पर ऐसा करने से वे इनकार कर दिये.
उनका कहना था कि जिस तिथि को मीटर लगाया गया है, वे उसी तिथि में हस्ताक्षर करेंगे.
वह भी तब जब यह फार्म पूरी तरह भरा हुआ रहेगा. कर्मी ने दलील दिया कि फार्म कनीय अभियंता द्वारा भरा जायेगा. हालांकि बाद में प्रधान ने हस्ताक्षर कर दिया. बताया कि बिजली सुविधा की आशा में कब के स्कूल के सभी कमरों में वायरिंग करा लिया गया था. उन्हें आशंका है कि विद्युत विभाग द्वारा बैक डेट से बिल भेजा जाएगा. बता दें कि जिले का संभवत: यह पहला स्कूल होगा, जहां बिजली की सुविधा नहीं रहने के बावजूद छात्रों से वर्षों से बिजली शुल्क वसूल किया जाता रहा है. छात्रों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन बिजली स्कूल लेने से बाज नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










