छपरा चौक पर गांधी की प्रतिमा होगी स्थापित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 5:31 AM
शिवहर/ तरियानी : जिले के तरियानी छपड़ा गांव में शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 30 अगस्त 1942 को शहीद हुये स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस दौरान छपड़ा चौक से शहीद स्मारक तक ग्रामीणों, बच्चों, व पदाधिकारियों ने पद यात्रा किया. जिसमें डीएम राजकुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र समेत […]
शिवहर/ तरियानी : जिले के तरियानी छपड़ा गांव में शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 30 अगस्त 1942 को शहीद हुये स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस दौरान छपड़ा चौक से शहीद स्मारक तक ग्रामीणों, बच्चों, व पदाधिकारियों ने पद यात्रा किया.
जिसमें डीएम राजकुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र समेत कई लोग शामिल थे. स्मारक स्थल पर पहुंचकर लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. इस दौरान शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित व परिजनों को चादर ओठाकर सम्मानित किया गया. जिसमें शहीद नवजद सिंह के परिजन शैल प्रसाद सिंह, भूपन सिंह के परिजन रामानंद प्रसाद सिंह, जयमंगल सिंह के परिजन राकेश कुमार सिंह, सुख देव सिंह के परिजन गोविंद प्रसाद सिंह, सुंदर राम के परिजन जगन्नाथ राम,बुधन महतों के परिजन राजकुमार महतो,
वंशीदास के परिजन कुमारी देवी, पारस साह के परिजन दुखा साह, छठू साह के परिजन रामरेखा साह, बलदेव साह के परिजन पांचू साह का नाम शामिल है. 1942 में ही राजनीतिक बंदी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे इसी गांव के श्यामनंदन सिंह भी शहीद हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










