नगदी लूट मामले में आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
नगदी लूट मामले में आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार

डुमरी कटसरी : श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने कररिया-तरबनवा पथ में एक बकरी खरीद करने वाले कारोवारी से 14 हजार500 रुपये नगदी लूट लेने के मामले में भटहां निवासी चंचल कुमार व मुनचुन पासवान को गिरफतार कर लिया है. इसमें ग्रमीणों ने पुलिस को पूरा सहयोग किया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक […]

विज्ञापन

डुमरी कटसरी : श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने कररिया-तरबनवा पथ में एक बकरी खरीद करने वाले कारोवारी से 14 हजार500 रुपये नगदी लूट लेने के मामले में भटहां निवासी चंचल कुमार व मुनचुन पासवान को गिरफतार कर लिया है. इसमें ग्रमीणों ने पुलिस को पूरा सहयोग किया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतुस 13 हजार 500 रूपये नगदी, दो मोबाईल व लूट में प्रयोग की गयी वाईक बरामद किया है.

बताया जाता है कि मंगलवार को करीब 10 बजे तरबनवा निवासी मो. मोख्तार कररिया गांव से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच कररिया तरबनवा पथ में वाईक पर बैठा दो व्यक्ति उधर से गुजरने के क्रम में पिस्टल दिखाकर उससे 14 हजार 500 रूपये लूट लिये. इसी बीच पीडि़त हल्ला करने लगा. जिसकी सूचना पर ग्रमीणों ने उसे घेर लिया . पुलिस को इसकी सूचना दी .मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अपराधियों को दबोच लिया है. उक्त जानकरी एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के हवाले से दी गयी है. छापेमारी में प्रभारी थानाध्यक्ष अनि देवकुमार तिवारी पुलिस बल के साथ शामिल थे.

पिस्टल दिखाकर 16 हजार नगदी की लूट
डुमरी कटसरी़ श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के बहुआरा- मुशहरी पथ में वाईक पर सवार अपराधियों ने मीनापुर तुर्की निवासी गुड्डू कुरैशी से पिस्टल दिखाकर 16 हजार रूपये नगदी लूट लिये है. उसके साथ एक साथी साबिर कुरैशी भी था. पीडि़त ने बताया कि वह बकरी खरीदने का कारोवार करता है. इसी क्रम में मुशहरी से बहुआरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान पल्सर मोटरसाईिकल पर सवार दो व्यक्तियों में से एक ने पिस्टल दिखाकर उससे 16 हजार रुपये लूट लिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन