अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 21 May 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी सीतामढ़ी म्‍ डुमरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बनचौड़ी गांव में छापेमारी कर अवैध देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संजीव कुमार किराना दुकान […]

विज्ञापन

किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब

थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी
सीतामढ़ी म्‍ डुमरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बनचौड़ी गांव में छापेमारी कर अवैध देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार संजीव कुमार किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का गोरखधंधा करता था. डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बनचौड़ी में उक्त किराना दुकानदार द्वारा अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है.
सूचना यह भी थी कि उसके दुकान के आसपास शराब पीकर नशेड़ियों द्वारा हो हंगामा कर राहगीरों को परेशान किया जा रहा है. सूचना पर वह अवर निरीक्षक राजेंद्र साह, बिगाऊ राम व सशस्त्र बल के साथ पहुंच कर संजीव के दुकान की घेराबंदी कर दी.
पुलिस को देख कर संजीव भागने लगा जिसे मुस्तैद जवानों ने दबोच लिया. उससे पूछताछ व निशानदेही पर दुकान के पीछे केला के बगान से प्लास्टिक के बोरे में रखा दो सौ एमएल का 28 पीस देसी शराब बरामद किया गया.
इस संबंध में पकड़े गये कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब के साथ नशेड़ी गिरफ्तार
बथनाहा : सहियारा थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के समीप से शराब के साथ एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया़ जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी रीगा थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी भोला सहनी को शुक्रवार को शराब बंदी अधिनियम कानून तोड़ने के आरोप न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़ वह अत्यधिक शराब पी रखा था़ साथ ही उसकी जेब से शराब की बोतल भी बरामद किया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन