बोलेरो से कुचल कर अधेड़ की मौत, जाम की सड़क
Updated at : 11 Jul 2015 10:28 AM (IST)
विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर थुम्मा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो से कुचल कर एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक दिनेश्वर चौधरी(55 वर्ष) थुम्मा गांव का हीं रहनेवाला था. मौत के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग सड़क पर उतर कर एनएच को जाम कर दिया, जिससे सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर […]
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर थुम्मा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो से कुचल कर एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक दिनेश्वर चौधरी(55 वर्ष) थुम्मा गांव का हीं रहनेवाला था.
मौत के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग सड़क पर उतर कर एनएच को जाम कर दिया, जिससे सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा. बीडीओ नीरज आनंद, अनि केएम यादव व सअनि विनोद राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने मृतक के भाई अरुण कुमार चौधरी के बयान पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बीडीओ ने मुख्यमंत्री दुर्घटना अनुदान योजना के तहत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये फौड़ी राहत प्रदान किये हैं.
जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था कि, इसी बीच काल का ग्रास बनकर मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर हीं मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




