बुनियादी सुविधाओं से वंचित धोबाही के लोग

शिवहर : प्रखंड के शिवहर धोबाही पंचायत अंतर्गत अनुसूचित जाति टोला के लोग बिजली, सड़क, शिक्षा व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से अब तक वंचित हैं. उक्त सुविधाओं को लालायित रघुवंश नाला के किनारे बसे इस गांव के लोगों की कहानी बयां कर रही है झुरियों में झांकता बुढ़ापा, कुपोषण से सिसकता बचपन व रोजी-रोटी […]
शिवहर : प्रखंड के शिवहर धोबाही पंचायत अंतर्गत अनुसूचित जाति टोला के लोग बिजली, सड़क, शिक्षा व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से अब तक वंचित हैं. उक्त सुविधाओं को लालायित रघुवंश नाला के किनारे बसे इस गांव के लोगों की कहानी बयां कर रही है झुरियों में झांकता बुढ़ापा, कुपोषण से सिसकता बचपन व रोजी-रोटी की तलाश में भटकते युवा. यहां की व्यवस्था विकास की गति का पोल खोल कर रख दिया है. इस संबंध में ग्रामीण पुकार पासवान, सुनील पासवान व रंजीत कुमार कहते हैं कि वासगित परचा के लिए भी जमीन नहीं था. जिसके चलते लोग रघुवंश नाला के सरकारी जमीन पर बस गये. कुछ लोगों को परचा मिला तो कुछ लोग परचा के लिए अब तक भटक रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




