शिवहर में भूकंप के दौरान 10 घायल

Updated at : 13 May 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिवहर में भूकंप के दौरान 10 घायल

शिवहर : जिले में भूकंप के दौरान जान बचाने के लिए भाग दौड़ करने छत व सीढ़ी से छलांग लगाने के दौरान करीब 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में कराया जा रहा है. घायलों में शिवहर वार्ड आठ निवासी सोनु कुमार छत से नीचे उतरने के क्रम […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले में भूकंप के दौरान जान बचाने के लिए भाग दौड़ करने छत व सीढ़ी से छलांग लगाने के दौरान करीब 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में कराया जा रहा है. घायलों में शिवहर वार्ड आठ निवासी सोनु कुमार छत से नीचे उतरने के क्रम में सीढ़ी से गिर कर घायल हो गये. उनका दाहिना पैर टूट गया है.

जबकि फतहपुर के 55 वर्षीय मुन्नी देवी का बाया पैर एवं कलाई टूट गया है. देकलु धर्मपुर के 45 वर्षीय दसई सहनी घायल हो गये. उनका दाहिना पैर टूट गया है.

नयागांव के 60 वर्षीय सुनैना देवी का दाहीना हाथ भूकंप क े दौरान जमीन पर गिर जाने से टूट गया है.

शिवहर बभनटोली निवासी 55 वर्षीय मिथलेश देवी की भूकंप के दौरान भाग-दौड़ में सीने में दर्द हुई. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. फुलकाहां निवासी 40 वर्षीय सुशीला देवी घबराहट में बेहोश हो गयी. उन्हे सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया. समाचार प्रेषन तक उन्हें ऑक्सीजन चढ रहा था. शिवहर वार्ड 3 निवासी 22 वर्षीय आरती कुमारी आठ माह की गर्भवती थी, भाग दौड़ में उनके पेट में दर्द हो गया है.

उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पिपराही के अंबा ओझा टोला निवासी 23 वर्षीय मो सलाउद्धीन घायल हो गये .जबकि उकनी निवासी 60 वर्षीय लगन राय भागने के क्रम में घायल हो गये. पूरनहिया निवासी निवासी गणोश कुमार साह का पैर टूट गया है. इधर हिरम्मा फौजी चौक पर छत से कूदने के दौरान डॉ राजु वर्मा चोटिल हो गये.

राहत शिविर की व्यवस्था

डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के निर्देश पर भूकंप पीड़ितो के सहायता के लिए नगर पंचायत परिसर में राहत शिविर लगाया गया है. जहां टेंट लगा कर करीब एक हजार लोगों के रहने एवं सोने की व्यवस्था की गयी है.

शिविर में बिजली एवं जल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. शहर में बड़े मकानों के मद्देनजर लोगों को भूकंप में इधर उधर शरण नहीं लेना पड़े. भूकंप से भयभीत लोग यहां आकर पंडाल के अंदर रात गुजार सके. इसके लिए कैंप की व्यवस्था की गयी है.

डीएम के हवाले से एसडीओ लालबाबू सिंह ने बताया कि समाहरणालय परिसर में भी टेंट लगाकर लोगों के रहने की व्यवस्था की गयी है. वही डीएम ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय को 13 मई से ग्रीष्म कालीन अवकाश के तहत बंद रखने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन