तरियानी में किराना व्यवसायी से 2.90 लाख रुपये की लूट

शिवहर/तरियानी : थाना क्षेत्र के सलेमपुर पुल व गौरी शंकर मठ के बीच अज्ञात अपराधियों ने शशि किराना दुकान थाना रोड़ शिवहर के व्यवसायी चंदन कुमार व मुंशी राम प्रवेश साह से करीब दो लाख 90 हजार रुपये लूट लिए. बताया जाता है कि किराना व्यवसायी चंदन एवं मुंशी बाइक से तरियानी की ओर से […]
शिवहर/तरियानी : थाना क्षेत्र के सलेमपुर पुल व गौरी शंकर मठ के बीच अज्ञात अपराधियों ने शशि किराना दुकान थाना रोड़ शिवहर के व्यवसायी चंदन कुमार व मुंशी राम प्रवेश साह से करीब दो लाख 90 हजार रुपये लूट लिए. बताया जाता है कि किराना व्यवसायी चंदन एवं मुंशी बाइक से तरियानी की ओर से शिवहर लौट रहे थे. इसी बीच बाइक पर सवार सशस्त्र अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
बताया जाता है कि किराना व्यवसायी चंदन कुमार प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को तरियानी प्रखंड क्षेत्र के कई किराना व्यवसायी से बकाया राशि वसूल कर शिवहर लौट रहे थे. उसी क्रम में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उक्त व्यवसायी से दो लाख 90 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी तरियानी की ओर फरार हो गए. एसडीपीओ राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. थानाध्यक्ष रामशीष कामत ने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




