चहारदीवारी निर्माण पर बनी सहमति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 1:23 AM
पुपरी : प्रखंड के मध्य विद्यालय, बौरा में मंगलवार को पूर्व प्रखंड प्रमुख शरणागत सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार व चहारदीवारी के निर्माण, शिक्षकों की कमी, बच्चों के पोशाक में आने समेत अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. मनरेगा योजना […]
पुपरी : प्रखंड के मध्य विद्यालय, बौरा में मंगलवार को पूर्व प्रखंड प्रमुख शरणागत सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार व चहारदीवारी के निर्माण, शिक्षकों की कमी, बच्चों के पोशाक में आने समेत अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.
मनरेगा योजना से मुख्य द्वार व चहारदीवारी का निर्माण पर सहमति बनी. अभिभावकों से अपील की गयी कि वे अपने बच्चों को स्कूल ड्रेस में भेजें. पीरामल फाउंडेशन की मांग पर विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना के लिए विधायक के मद से राशि की मांग की गई.
वहीं, बीइओ से दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का आग्रह किया गया. मौके पर पूर्व प्रमुख शरणागत सिंह, प्रधानाध्यापक परमानंद मंडल, समन्वयक एकलव्य, शिक्षक अमित रंजन, नीलम कुमारी, साकेत कुमार व अध्यक्ष बनारसी देवी, सचिव रेणु देवी, ग्रामीण रामदयाल मंडल, मनोज सिंह, बैद्यनाथ साह, रिजवाना खातून व मुन्नी देवी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










