प्रधानमंत्री के सात सूत्री प्रोग्राम से होगा किसानों का उत्थान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2018 4:47 AM
विज्ञापन
शिवहर : प्रखंड परिसर में गुरूवार को खरीफ महा अभियान महोत्सव 2018 का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख भोला साह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल शंकर पाठक ,कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र प्रसाद ,मुखिया ताजपुर चंदन कुमार सिंह ,उप प्रमुख उषा देवी ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता,सानील कुमार सिंह ने सामूहिक रुप से दीप […]
विज्ञापन
शिवहर : प्रखंड परिसर में गुरूवार को खरीफ महा अभियान महोत्सव 2018 का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख भोला साह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल शंकर पाठक ,कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र प्रसाद ,मुखिया ताजपुर चंदन कुमार सिंह ,उप प्रमुख उषा देवी ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता,सानील कुमार सिंह ने सामूहिक रुप से दीप जलाकर कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया .
मौके पर प्रखंड प्रमुख ने परंपरागत कृषि विकास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की यह योजना संचालित है. इससे मृदा स्वास्थ्य एवं जैविक अंश बेहतर होंगे.इससे किसान की कूल आमदनी बढ़ेगी. एवं बेहतर मूल्य मिलेगा. बताया कि सरकार द्वारा तेलहन एवं ऑयलपाम के उत्पादन में वृद्धि हेतु एनएमओओपी योजना वर्ष 2014-15 में शुरू किया गया है. उन्होंने किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया.
मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुणा करने का लक्ष्य है. जिसके लिए प्रधानमंत्री ने सात सूत्री कार्यनीति का समर्थन किया है. किसानों की आमदनी को दो गुणी करने में प्रधानमंत्री के सात सूत्री कार्य नीति में प्रति बूंद अधिक फसल प्राप्त करने के उदे्श्य से प्रर्याप्त बजट के साथ सिंचाई पर बल देना, खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य पर आधारित गुणवतायुक्त बीजों एवं पोषक तत्वों का प्रावधान करना शामिल है.
वहीं फसल के पश्चात हानियों को रोकने के लिए भंडारगृहों एवं कोल्ड चेन के निर्माण में अत्यधिक निवेश करना, खाद्य प्रसंस्करण के जरिये मूल्यवद्धन को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय कृषि मंडी का सृजन, विसंगतियों का निराकरण, 585 मंडियों में ई प्लेटफाॅर्म की स्थापना भी प्रधानमंत्री के सात कार्यनीति में शामिल है. जबकि उचित कीमत पर जोखिमों को कम करने के लिए नई फसल बीमा स्कीम को शुरू करना एवं कुक्कुट पालन,मधुमक्खी पालन, मतस्य पालन जैसे सहायक क्रियाकलापों को बढ़ावा देना भी कार्यनीति में शामिल है. मौके पर कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र ने उड़द की वैज्ञानिक खेती करने, मसाला फसलों की वैज्ञानिक खेती, संकर मक्का की वैज्ञानिक खेती, किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक बताया.
उन्होने व्यवसायिक खेती पर बल देते हुए श्री विधि से धान की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं व तकनीक के बारे में जानकारी दी. कहा, अब तकनीक का समय है.
वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का प्रधानमंत्री का है लक्ष्य
शिवहर में खरीफ महा अभियान सह महोत्सव 2018 का प्रखंड प्रमुख
ने किया उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










