गांव के युवा स्वच्छता लाने के लिए करेंगे सौ घंटे काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 4:32 AM
शिवहर : नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक कुमारी ज्योत्स्ना के निर्देश के अनुसार स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटनर्शिप अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाना है. इस तैयारी को लेकर शुक्र वार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें कहा गया कि स्वच्छता गतिविधियों पर आधारित युवाओं […]
शिवहर : नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक कुमारी ज्योत्स्ना के निर्देश के अनुसार स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटनर्शिप अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाना है. इस तैयारी को लेकर शुक्र वार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें कहा गया कि स्वच्छता गतिविधियों पर आधारित युवाओं को 100 घंटे अभियान चलाना है .युवा क्लब के सदस्य सौ घंटे तक स्वच्छता पर काम कर लोगों को जागरूक करेंगे.
इसके लिए 15 मई तक कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन होगा. एक टीम में पांच युवा शामिल होंगे तथा एक घंटा के अभियान को 5 घंटे माना जाएगा. कारण कि उसमें 5 सदस्य शामिल हैं.इस तरह जिले के सभी गांव में अभियान चलाना है व लोगों को बताना है कि किस तरह स्वच्छ रहना है ,इसके क्या लाभ है ,इसमें हमारी भागीदारी क्या होनी चाहिए.गीत-संगीत,नुक्कड़ नाटक,के माध्यम से भी जागरु क किया जाएगा.साथी ही नारा लेखन भी किया जाएगा. इन सभी रिपोर्ट को ऑनलाइन दिल्ली भेजना होगा. कार्यक्रम का समापन 31 जुलाई को होगा .स्वच्छता कार्यक्र म का जिला प्रभार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार को दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










