समाहरणालय में आगजनी, बस के शीशे तोड़े

शिवहर : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम पर लिये गये फैसले के विरुद्ध अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष समिति शिवहर के तत्वावधान में अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों ने शिवहर ब्लॉक से समाहरणालय तक विरोध जुलूस निकाला. इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने जमकर बवाल काटा. प्रदर्शन कारियों ने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठनों को बंद करा […]
शिवहर : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम पर लिये गये फैसले के विरुद्ध अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष समिति शिवहर के तत्वावधान में अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों ने शिवहर ब्लॉक से समाहरणालय तक विरोध जुलूस निकाला. इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने जमकर बवाल काटा.
प्रदर्शन कारियों ने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठनों को बंद करा दिया. वहीं जीरो माईल के पास शिवहर से मुजप्फरपुर जाने वाली दो बसें बीआरजीरो 6 पीए 2436 व बीआर0सीपीसी 2636 अंबिका बस के शीशे तोड़ दिये. वही एक टेंपों को भी आंशिक रूप से शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.इस दौरान प्रर्दशनकारियों ने समाहरणालय परिसर में प्रवेश कर टायर जलाकर प्रर्दशन किया. वहीं, समाहरणालय के अंदर व बाहर लगे वैनर पोस्टर को फाड़ दिया. वैरन पोस्टर लगाने के लिए बने लोहे के फ्रेम की भी तोड़फोड़ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




