सेना में नौकरी का अवसर! 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Mar 2026 3:18 PM

विज्ञापन

Indian Army Agniveer Vacancy: आर्मी जवानों की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: अग्निपथ योजना तहत के भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. इस भर्ती के लिए 10वीं पास और 12वीं पास, दोनों अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेना में 25 हजार से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी.

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 1 अप्रैल 2026 तक का समय है. यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से युवाओं को चार साल के लिए भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर दिया जाता है.

किन पदों पर होगी भर्ती

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन
  • सोल्जर फार्मा
  • सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट
  • महिला मिलिट्री पुलिस

योग्यता और आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी. अलग-अलग पद के लिए एजुकेशनल क्वालिफेकशन अलग-अलग है. आमतौर पर 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के लिए ये वैकेंसी निकली है. अप्लाई करने के लिए कैंडिडट्स की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक की होनी चाहिए. 

कैसे होगा सेलेक्शन? 

अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा- 

  • ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट और भर्ती रैली
  • मेडिकल टेस्ट 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

इन सभी चरणों में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से सेलेक्ट किया जाएगा. 

वेतन और भत्ते

अग्निपथ योजना के तहत चयनित अग्निवीरों को हर साल बढ़ते क्रम में वेतन दिया जाता है.

  • पहला वर्ष : लगभग 30,000 रुपये प्रति महीने 
  • दूसरा वर्ष : लगभग 33,000 रुपये प्रति महीने 
  • तीसरा वर्ष : लगभग 36,500 रुपये प्रति महीने 
  • चौथा वर्ष : लगभग 40,000 रुपये प्रति महीने 

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए सभी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Agniveer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें- ग्रामीण डाक सेवा भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, आगे की प्रक्रिया जानें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola