बाइक में बांस फंसने से मां-बेटा जख्मी, एक रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 3:41 AM
विज्ञापन
गिरने के बाद शरीर पर गिरा सड़क किनारे दुकानदार का रखा ग्रिल नानपुर : प्रखंड के नानपुर-धाधी मुख्य पथ में सिरसी के समीप अचानक एक बाइक में सड़क किनारे रखे बांस के फंस जाने से चालक के साथ हीं उसकी मां गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गयी. सूचना मिलते हीं स्थानीय मुखिया पति नीरज […]
विज्ञापन
गिरने के बाद शरीर पर गिरा सड़क किनारे दुकानदार का रखा ग्रिल
नानपुर : प्रखंड के नानपुर-धाधी मुख्य पथ में सिरसी के समीप अचानक एक बाइक में सड़क किनारे रखे बांस के फंस जाने से चालक के साथ हीं उसकी मां गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गयी.
सूचना मिलते हीं स्थानीय मुखिया पति नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व जख्मी मां-बेटे को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास भेज दिया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए पुपरी रेफर कर दिया. पुपरी थाना क्षेत्र के घोघराहा निवासी मो कासीम की पत्नी व जख्मी राजिया खातून ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ बुधनगरा निवासी एक रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौटी रही थी. इसी बीच अचानक बाइक में बांस के फंस जाने से वे दोनों असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी. इसी बची ग्रिल दुकानदार द्वारा सड़क किनारे रखे ग्रिल शरीर पर गिर गया, जिससे दोनों मां-बेटा बुरी तरह जख्मी हो गये हैं.
हालांकि इस बाबत मुखिया पति श्री सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सड़क के दोनों किनारे को अतिक्रमित कर लिया गया है, जिसके चलते आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है. कहा, शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिसके चलते अतिक्रमणकारियों का मन और अधिक बढ़ गया है. ग्रिल दुकानदार द्वारा सड़क किनारे रखे गये ग्रिल व सामग्री से अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










