मारपीट कर घर से निकाला एक आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुपरी : गाली ग्लौज व मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने के मामले में थाना क्षेत्र के चोरौत निवासी मोनू मंडल की पत्नी रिंकु देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें पति मोनू मंडल, सास आनंदी देवी व देवर पप्पू मंडल को आरोपित किया गया है. कहा है […]
विज्ञापन
पुपरी : गाली ग्लौज व मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने के मामले में थाना क्षेत्र के चोरौत निवासी मोनू मंडल की पत्नी रिंकु देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसमें पति मोनू मंडल, सास आनंदी देवी व देवर पप्पू मंडल को आरोपित किया गया है. कहा है कि आरोपितों द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जबरन घर से निकाल दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन शुरू के दौरान आरोपित पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
महिला को सांप ने डंसा
पुपरी . प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राजकुमारी देवी सर्पदंश से आक्रांत हो गयी. उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया.
करंट से जख्मी, रेफर
पुपरी . बाजपट्टी प्रखंड के रतवारा निवासी व विष्णु टेंट हाउस के संचालक दिनेश सिंह रविवा��� को विद्युत स्पर्शाघात से जख्मी हो गये. उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










