पिपराही में एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2017 5:24 AM
शिवहर : पिपराही थाना पुलिस ने 58 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ कारोबारी अंबाकला निवासी महेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर अंबाकला गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुआल में छूपा कर रखा हुआ नेपाली देशी शराब 300 एमएल की 58 बोतल को बरामद […]
शिवहर : पिपराही थाना पुलिस ने 58 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ कारोबारी अंबाकला निवासी महेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर अंबाकला गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुआल में छूपा कर रखा हुआ नेपाली देशी शराब 300 एमएल की 58 बोतल को बरामद किया है. इस बाबत अभियुक्त के विरूद्ध बिहार मद्य निषेद उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसकी जानकारी डीएसपी मुख्यालय जगदानंद ठाकुर व थानाध्यक्ष पिपराही देव कुमार तिवारी के द्वारा दी गयी है. छापेमारी में पुअनि महेश्वर प्रसाद,सअनि अजेश कुमार सिंह सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










