मझधार में मैं अटकी बेड़ा पार करो जय मां संतोषी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2017 4:50 AM

विज्ञापन

शिवहर : जिले के पड़राही व अठकोनी में जय मां संतोषी की पूजा शुक्रवार को वैदिक मंत्राें के उच्चारण के साथ प्रारंभ हुई. इस दौरान पूजा वातावरण वैदिक मंत्रों के उच्चारण से गूंजित होता रहा.उक्त स्थानों पर पूजा 10 नवंबर से 17 नवंबर तक जारी रहेगा. पूजा के प्रथम दिन शुक्रवार को पड़राहीं में 1051 […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले के पड़राही व अठकोनी में जय मां संतोषी की पूजा शुक्रवार को वैदिक मंत्राें के उच्चारण के साथ प्रारंभ हुई. इस दौरान पूजा वातावरण वैदिक मंत्रों के उच्चारण से गूंजित होता रहा.उक्त स्थानों पर पूजा 10 नवंबर से 17 नवंबर तक जारी रहेगा.

पूजा के प्रथम दिन शुक्रवार को पड़राहीं में 1051 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकला. इस दौरान बागमती नदी की पुरानी धारा में कन्याओं ने कलश में जल भरा व पूजन स्थल तक जल पहुंचाया. पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यहां मां संतोषी की पूजा 2003 से की जा रही है. कहा कि यहां 10 नवंबर से 17 नवंबर तक पूजा होगी. यहां 13 नवंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी. पूजा आचार्य दीना नाथ झा के द्वारा करायी जा रही है.

पूजा में सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, राजकिशोर प्रसाद यादव, विद्यानंद यादव का सहयोग मिल रहा है. इधर तरियानी प्रतिनिधि के अनुसार करीब 36 वर्षों से मां संतोषी की पूजा धूमधाम से की जाती रही है. यहां वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच 551 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला.यहां भी पूजा 10 नवंबर से प्रारंभ होगी. वही 17 नवंबर तक जारी रहेगी. नवयुवक संतोषी मां पूजा समिति अठकोनी के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि यहां भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. उधर कुशहर व सुरगाहीं में भी पूजा प्रारंभ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन