बागमती-लखनदेई के संगम पर लगा भव्य मेला

परसौनी : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दशकों से जारी परंपरा के तहत प्रखंड के गिसारा बाजार स्थित बागमती व लक्ष्मणा नदी के संगम स्थल उत्तरायणी लक्ष्मणा घाट पर भव्य मेले का आयोजन किया गया. जिसमें कठौर, मदनपुर, सुन्दरगांवा, धुरवार, फलहारी टोला, सरखौली व परसौनी सहित आसपास के इलाकों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भाग […]
परसौनी : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दशकों से जारी परंपरा के तहत प्रखंड के गिसारा बाजार स्थित बागमती व लक्ष्मणा नदी के संगम स्थल उत्तरायणी लक्ष्मणा घाट पर भव्य मेले का आयोजन किया गया. जिसमें कठौर, मदनपुर, सुन्दरगांवा, धुरवार, फलहारी टोला, सरखौली व परसौनी सहित आसपास के इलाकों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
लोगों ने संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की. उधर, परशुरामपुर, मुशहरी, परसौनी, कोरा, कन्हौली व रमुनी स्थित बागमती नदी के विभिन्न घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की. विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल तैनात रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










