अवैध नर्सिंग होम संचालन के मामले में डॉक्टर पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 6:30 AM
पीएचसी प्रभारी के आवेदन पर पुपरी थाने में मामला दर्ज पुपरी : एसडीओ किशोर कुमार के निर्देश पर नगर के लोहिया भवन रोड में संचालित आदित्य अस्पताल सह नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ जितेंद्र प्रसाद राय के खिलाफ पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुपरी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार […]
पीएचसी प्रभारी के आवेदन पर पुपरी थाने में मामला दर्ज
पुपरी : एसडीओ किशोर कुमार के निर्देश पर नगर के लोहिया भवन रोड में संचालित आदित्य अस्पताल सह नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ जितेंद्र प्रसाद राय के खिलाफ पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुपरी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में डॉ राय पर अवैध रूप से नर्सिंग होम सह अस्पताल का संचालन करने का आरोप लगाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि तीन सितंबर को दो महिलाओं का गलत तरीके से गर्भाशय का ऑपरेशन किये जाने की सूचना पर पुलिस -प्रशासन की टीम ने नाकेबंदी कर इस नर्सिंग होम में छापेमारी की थी.
इस दौरान कई अनियमितता पायी गयी थी. इसके आलोक में एसडीओ ने पीएचसी के प्रभारी को जांच का आदेश दिया. पीएचसी के चिकित्सक डॉ रंजय कुमार व प्रधान लिपिक सचिन कुमार ने मामले की जांच की थी.
इस दौरान नर्सिंग होम से चिकित्सक व कर्मी गायब पाये गये थे. चिकित्सक के टेबल पर एक सादा परची मिला था. जिस पर जितेंद्र प्रसाद राय व एमबीबीएस डिग्री लिखा पाया गया. उक्त परची को जब्त किया गया था. जांच रिपोर्ट के बाद एसडीओ के निर्देश पर प्राथमिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










