सड़क हादसे में युवक की मौत

पतना : रांगा थाना क्षेत्र के चपांड़े पहाड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार केंदुआ निवासी सुनील पंडित (38) रविवार की रात को पहाड़ से उतर रहा था. इसी अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजन को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया. जहां […]
पतना : रांगा थाना क्षेत्र के चपांड़े पहाड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार केंदुआ निवासी सुनील पंडित (38) रविवार की रात को पहाड़ से उतर रहा था. इसी अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजन को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया. इलाज के लिए मालदा ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
रांगा थाना पुलिस ने मृतक के पिता छबीलाल पंडित के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




