कुष्ठ पीड़ितों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2017 1:16 AM
सीतामढ़ी : समाज सेवा की जारी परंपरा के तहत छठ महापर्व के अवसर पर युवा समाजसेवी अभिषेक उमंग ने सोमवार को शहर के कुष्ठ काॅलोनी पहुंच कर कुष्ठ पीड़ित व्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री का वितरण किया. इस अवसर पर अभिषेक ने व्रतियों के बीच सूप, गागर निंबू, गन्ना, नारियल व अन्य पूजन […]
सीतामढ़ी : समाज सेवा की जारी परंपरा के तहत छठ महापर्व के अवसर पर युवा समाजसेवी अभिषेक उमंग ने सोमवार को शहर के कुष्ठ काॅलोनी पहुंच कर कुष्ठ पीड़ित व्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री का वितरण किया. इस अवसर पर अभिषेक ने व्रतियों के बीच सूप, गागर निंबू, गन्ना, नारियल व अन्य पूजन सामग्री के साथ एक-एक साड़ी का वितरण किया. वितरण के दौरान अभिषेक ने जहां छठ पर्व की महता पर चर्चा की, वहीं कहा की गरीब, दीन दुखियों व कुष्ठ रोगियों की सेवा हीं समाज की सबसे बड़ी सेवा है. मौके पर विक्की पंडित, राहुल पांडे, राजीव मिश्रा, अमित कुमार व संजू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










