आधार सिडिंग की प्रक्रिया 80 प्रतिशत पूरा करने पर ही मिलेगा मानदेय: डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2017 1:16 AM

विज्ञापन

डीएम राजकुमार ने बैठक में पीओ, पीआरएस,जेइ व पीपीए के मानदेय के मामले में दिया निर्देश शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान मनरेगा के समीक्षा के क्रम में आधार सिडिंग के कार्यों के अद्यतन प्रगति की जानकारी के दौरान पत्ता चला कि […]

विज्ञापन

डीएम राजकुमार ने बैठक में पीओ, पीआरएस,जेइ व पीपीए के मानदेय के मामले में दिया निर्देश

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान मनरेगा के समीक्षा के क्रम में आधार सिडिंग के कार्यों के अद्यतन प्रगति की जानकारी के दौरान पत्ता चला कि इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं हैं.
जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जब तक आधार सिडिंग का कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा नहीं किया जाता है. तब तक पीओ,पीआरएस, पीपीए व जेइ का मानदेय भुगतान नहीं किया जायेगा.
छठ पर्व के विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर डीएम ने सभी बीडीओ, सीओ को थानाध्यक्ष के साथ छठ घाटों का जायजा लेने, विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों के प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. तालाबों के पास नाविक से साथ नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सीओ को दिया है.
वही जहां गहरा पानी होने की संभावना है. वहां लाल झंडा गाड़ कर चिह्नित करने का निर्देश दिया है. ताकि लोगों को गहरे पानी में प्रवेश से रोका जा सके. बैठक में डीएम ने साफ निर्देश दिया कि बिना सीएल स्वीकृत कराये विद्यालय से बाहर रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित पोषाहार संचालित कराने, सेविका व बच्चों को ड्रेस कोड का अनुपालन कराने व केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश सीडीपीओ को दिया है.
वही आपूर्ति के समीक्षा के क्रम में पंचायत स्तर पर अनुश्रवण की बैठक कराने, स्वास्थ्य के समीक्षा के क्रम में रोगी कल्याण समिति की बैठक करने, तरियानी छपड़ा रेफरल अस्पताल का प्रस्ताव भेजने का निर्देश डीएम ने दिया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के समीक्षा के क्रम में डीएम ने प्रथम किस्त प्राप्त कर भवन नहीं बनाने वालों को नोटिस भेजने का निर्देश बीडीओ को दिया है.बैठक में एसडीओ आफाक अहमद समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन