बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2017 4:35 AM
मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बच्चों की विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुछ लोगों ने एक दंपत्ती की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं, बीच-बचाव करने आये उसकी भतीजी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी व स्थानीय राजदेव राय, उसकी पत्नी बचिया देवी व भतीजी नीतू देवी को इलाज के […]
मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बच्चों की विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुछ लोगों ने एक दंपत्ती की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं, बीच-बचाव करने आये उसकी भतीजी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी व स्थानीय राजदेव राय, उसकी पत्नी बचिया देवी व भतीजी नीतू देवी को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस संबंध में पीड़ित राजदेव राय के बयान पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें ग्रामीण सकलदेव साह, कपिलदेव साह, अमरेश कुमार, गुड्डी देवी, अनरिया देवी व रामस्वार्थ साह को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










