गिरफ्तारी के डर से खाली हुए बेला थाने के कई गांव

सीतामढ़ी/सोनबरसा : बेला थाना क्षेत्र के बेला व नोचा समेत कई इलाकों में हुए हिंसक झड़प के बाद जारी पुलिसिया कार्रवाई से लोगों में दहशत का माहौल है. बेला, मच्छपकौनी व नोचा समेत कई गांवों में केवल महिलाएं व बच्चे रह गए है. जबकी पुरुषों ने नेपाल में शरण ले रखी है. पुलिस के दहशत […]
सीतामढ़ी/सोनबरसा : बेला थाना क्षेत्र के बेला व नोचा समेत कई इलाकों में हुए हिंसक झड़प के बाद जारी पुलिसिया कार्रवाई से लोगों में दहशत का माहौल है. बेला, मच्छपकौनी व नोचा समेत कई गांवों में केवल महिलाएं व बच्चे रह गए है. जबकी पुरुषों ने नेपाल में शरण ले रखी है. पुलिस के दहशत व गिरफ्तारी के डर से लोग नेपाल के महोत्तरी जिले के मेघपुर समेत नो मेंस लैंड के इलाके में दिन-रात काट रहे है. लोगों को डर है कि गांव पहुंचते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.
तकरीबन 700 से अधिक लोग पुलिस के चलते अपना घर व दुकान छोड़ कर नेपाल में शरण लिए हुए है. लोगों में थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अगर थानाध्यक्ष ने विधि व्यवस्था के संचालन के प्रति कोताही बरती, लिहाजा इस तरह के मामले सामने आये. लोग अब हर हाल में थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










