स्वच्छता की ज्याेति गांव तक जलायेंगे
Updated at : 03 Oct 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. स्वच्छता का प्रकृति, जीवन व संस्कृति से है अभिन्न संबंध, लोगों ने लिया संकल्प शिवहर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. एक ओर स्वच्छता की ज्योति गांव गांव तक जलाने के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. स्वच्छता का प्रकृति, जीवन व संस्कृति से है अभिन्न संबंध, लोगों ने लिया संकल्प
शिवहर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. एक ओर स्वच्छता की ज्योति गांव गांव तक जलाने के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
वही बाल विवाह व दहेज के विरुद्ध सशक्त अभियान चलाने हेतु सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में शपथ व संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गांधी व शास्त्री के जयंती के अवसर में लोगों ने उनके चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. वही उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया.
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति ने चलाया सफाई कार्यक्रम
इस दौरान भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसमें मिर्जापुर धोबाही की सभी सड़क, गली एवं नाली की सफाई की गयी. भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्त ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आरोग्यता को नष्ट करने वाले जितने भी कारण हैं उनमें गंदगी सबसे प्रमुख है. जो अपने घर और आस- पास के वातावरण को गंदा रखता है वह हमेशा बिमार रहता है.
गंदगी आस-पास के क्षेत्रों में कई तरह किटाणु, बैक्टीरिया, वाइरस तथा फंगस आदि पैदा करते हैं, जो बिमारियों को जन्म देती है. जहां कूडे- कचरे ढेर, मल-मूत्र आदि सड़ता है वहां मक्खी, मच्छड़, कीड़े और पिस्सु उत्पन्न होते हैं. मच्छर मलेरिया को, मक्खियां हैज़ा जैसी संक्रामक बिमारियों को व पिस्सु प्लेग को फैलाता है.
इसके अलावे डायरिया, कलरा, और वार्म गंदगी के कारण फैलते है. इसलिए अपने घर व बाहर सभी जगह पर स्वच्छता को बनाये रखें. हमारे स्वस्थ जीवन शैली जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए साफ- सफाई बहुत जरूरी है. स्वच्छता प्रकृति का, जीवन का और हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. दुनिया के सभी धर्म- संप्रदाय में स्वच्छता की ओर निर्देश करने करने वाले आचार वर्णित है. स्वच्छता, शुद्धता और पवित्रता ईश्वरीय गुण है.
स्वच्छता उतना ही जरूरी है जितना यज्ञ, दान, व्रत और उपवास है. गंदगी फैलाना पाप और स्वच्छता पुण्य कर्म है. स्वच्छता से स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारवान भारत का निर्माण होगा. मौके पर पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी दीनानाथ महतो, अवध किशोर प्र, कोषाध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री पिंटू कुमार, महामंत्री संतोष कुमार, रामप्रीत ठाकुर, अनिल कुमार, बलिराम प्रसाद, मृणाल कुमार आदि मौजूद थे.
इधर मां भारती इंस्टीच्यूट फुलकाहां के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों ने गांव की गलियों व सड़कों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. वही गांधी जयंती के अवसर पर डीएम राजकुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र व एसडीओ आफाक अहमद ने गांधी नगर भवन परिसर में स्थिति गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया.
बाल विवाह व दहेज उन्मूलन का लिया संकल्प
इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बाल विवाह व दहेज के विरुद्ध शपथ ग्रहण व संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मौजूद पदाधिकारियों ने 18 साल से कम उम्र की लड़की व 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी नहीं करने का संकल्प लिया. कम उम्र में शादी व दहेज के लेनदेन को एक समाजिक बुराई व कानूनी अपराध बताते हुए इसके रोक थाम के लिए हर संभव प्रयास का संकल्प लिया.
नगर पंचायत में आयोजित किया गया शपथ कार्यक्रम: वही नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह की अध्यक्षता में बाल विवाह के रोकथाम व दहेज उन्मूलन के लिए शपथ व संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिज्ञा लिया गया कि जिले व राज्य को बाल विवाह मुक्त व दहेज प्रथा से मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा.
उपमुखिया ने ग्राम सभा आयोजित कर लिया संकल्प
उधर गांधी जयंती के अवसर पर मकसुदपुर कररिया स्थित पंचायत सरकार भवन में उप मुखिया सविता देवी के अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर सभी ने बाल विवाह के रोकथाम व दहेज़ उन्मूलन के लिए संकल्प लिया. इस मौके पर युवा समाजसेवी दिग्विजय सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनू, वार्ड मेंबर पिंटू कुमार गब्बर, बिनीता देवी,निर्मला देवी,मंजू देवी, संगीता देवी, श्री पति देवी, कामनी देवी,फूलो देवी,पशपतिया देवी, गजेंद्र पंडित,नवल किशोर साह समेत ग्रामीण सुधीर कुमार, नवीन कुमार,मदन राम, मणि सिंह, कपिलेंद्र राम,मणि रंजन,संतोष सिंह,सुशील कुमार,राम पूजन सिंह आदि मौजूद थे.
बैरगनिया . नगर के जौहरिमल +2 उच्च विद्यालय व प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को गांधी जयंती के साथ बाल-विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के लिये संकल्प लिया गया. कहा गया कि कम उम्र में शादी विवाह करना व दहेज लेना देना सामाजिक कुरीति व अपराध है. इसके रोक थाम के लिये प्रयास करूंगा. मौके पर प्रधानाध्यापक मोहन सिंह व शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी व छात्र छात्रा मौजूद थे.
मुखियों ने किया ग्राम सभा का बहिष्कार: शिवहर/पुरनहिया. गांधी व शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर जिले में मुखियों ने कार्यक्रम आयोजित कर गांधी व शास्त्री को याद किया. किंतु ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया. मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ चून्नू सिंह व विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष मुखिया डोमा साह,वर्षा बसंत, गौरव कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मुकुल सिंह के हवाले से बताया गया है कि मुखियों ने ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया है. जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ग्राम पंचायत के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है. जिसके विरोध में ग्राम सभा का बहिष्कार किया गया है. पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश स्तरीय मुखिया संघ के निर्देश के आलोक में प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि संघ बिहार सरकार के दहेज उन्मूलन को लेकर शपथ पत्र पढ़ने वाले कार्यक्रम का विरोध किया है. गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में बाल विवाह एवं दहेज मुक्त राज्य बनाने के बिहार सरकार के संकल्प के शपथपत्र को पढ़ा जाना है. उसका भी बहिष्कार किया गया है. संघ अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जब सरकार ने मुखिया के ग्राम सभा तथा सात निश्चय योजना के अधिकार का हनन कर ही लिया, तो इस परिस्थिति मे संघ ने भी अपने अधिकार के हनन के विरोध स्वरूप गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम के सार्वजनिक बहिष्कार का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




