नाव दुर्घटना में लापता की रात में खोज रही बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर : नाव दुर्घटना में लापता लोगों की खोज रात के कारण एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को बंद कर दिया. हलांकि टीम दिन भर खोज करती रही. किंतु लापता लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है. बताते चलें कि डीएम को नाव पलटने की ज्योंहि सूचना मिली. सीतामढ़ी से एसडीआरएफ की टीम को […]
विज्ञापन
शिवहर : नाव दुर्घटना में लापता लोगों की खोज रात के कारण एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को बंद कर दिया. हलांकि टीम दिन भर खोज करती रही. किंतु लापता लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है. बताते चलें कि डीएम को नाव पलटने की ज्योंहि सूचना मिली. सीतामढ़ी से एसडीआरएफ की टीम को तुरंत बुला लिया गया.
जो खैरापहाड़ी पहुंचते ही खोज शुरू कर दी. डीएम राजकुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह छह बजे से एसडीआरएफ की टीम पुन: खोज में जुट जायेगी. कहा कि इसकी भी जांच की जायेगी कि लापता लोग डूबे या नहीं.
डूबनेवालों को बचाने वाले होंगे सम्मानित
शिवहर. डीएम राजकुमार ने कहा कि नाव दुर्घटना में डूबने वाले लोगों को बचाने वाले लोगों को छह अक्तूबर को स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










